
जानकारी के मुताबिक, बांधापाली की रहने वाली रमिला बाई राठिया (30) के पति धन सिंह कवंर (65) की करीब 5-6 साल पहले मौत हो गई थी। रमिला बाई उसकी दूसरी पत्नी थी। उसकी पहली पत्नी आरती बाई (60) सभी एक साथ रहते थे। मंगलवार की रात को सभी ने खाना खाया।
उसके बाद अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। बुधवार की सुबह जब आरती बाई के बच्चे रमिला का दरवाजा खटखटाए, तो वो दरवाजा नहीं खोली। जिसके बाद किसी तरह उसके घर के बाकी सदस्यों ने दरवाजा को जोर से धक्का दिया, तो कमरे के भीतर रमिला बाई की लाश नग्न हालत में मिली।
दो युवकों का आना-जाना था
घटना के बाद पुलिस केस दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है। बताया जा रहा है कि, दो युवक उसके पास आना-जाना करते थे। पुलिस ने एक संदेही को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। दूसरे की तालाश की जा रही है।
मामले की जांच की जा रही
छाल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि, प्रारंभिक जांच में पता चला कि साड़ी से गला दबाया गया है। संदेही को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, आगे की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।