
विधायक की आनोखी पहल
वहीं श्रमिक दिवस पर हेलमेट बैंक शुरू किया है। विधायक ने दुपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट और चार पहिया के लिए सीट बेल्ट को आवश्यक बताते हुए कहा कि यातायात नियम भी यह कहता है, साथ ही न्यायालय का भी निर्देश है। प्रतिवर्ष सड़क दुर्घटना में लाखों लोगों की जान हेलमेट नहीं पहनने से होती है। हेलमेट को दुपहिया चलाते समय आदत बनाने के लिए उन्होंने हेलमेट बैंक शुरू किया है।
हेलमेट बैंक की शुरुआत
उन्होंने बताया कि हेलमेट बैंक में करीब 5 हजार हेलमेट रखें गए हैं। जिसे वैशालीनगर और भिलाई विधानसभा के ऐसे लोग जो अच्छा हेलमेट नहीं ले पाते, आर्थिक अभाव के चलते हेलमेट बगैर वाहन चलाते हैं, वो 1 रुपए प्रतिदिन किराए के आधार पर बैंक से हेलमेट प्राप्त कर सकते हैं। विधायक की पहल से मई दिवस पर कैंप क्षेत्र के श्रमिकों के बच्चों के लिए जेपी नगर कैंप में आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल शुरू किया गया है। इससे क्षेत्र के करीब 600 बच्चे इसी शिक्षा सत्र से प्रवेश ले सकेंगे।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष शशी भगत, तरूण सिंह, दीपक भोंडेकर, गोपाल साहू, विजय शुक्ला, मोतीलाल श्रीवास्तव, मुखविंदर सिंह, अवतार सिंह मेहरा, सतबीर सिंह, विवेक सेन, मनीष सिंह, हरिश्चंद्र कनौजिया, मनमीत कौर, बी रामाराव, प्रदीप गुप्ता, संदीप यादव, तसविंदर सिंह, दीपक गुप्ता, अखिलेश सिंह, हरजिंदर सिंह, बाबी चौहान मौजूद थे।