सेल ने अटकाया पूर्व अधिकारियों का 70 करोड़ रुपए, अब आंदोलन की दी चेतावनी

Chhattisgarh Crimesसेल-भिलाई स्टील प्लांट में कार्यरत अधिकारियों को सेल प्रबंधन ने 11 माह के पर्क्स की राशि खाते में साल के शुरू में ही ट्रांसफर कर दी। वहीं 5 माह बीतने के बाद भी अब तक करीब 3500 पूर्व अधिकारियों को यह राशि नहीं दी गई है। इसमें से करीब 100 अधिकारियों की मौत हो चुकी है। इसकी वजह से पूर्व अधिकारी नाराज हैं। आखिर एक समय में काम करने वाले कुछ अधिकारियों को यह राशि दी गई है और रिटायर्ड हो गए, उन अधिकारियों की राशि को अटका दिया गया है।

 15 हजार अधिकारियों को मिलना था लाभ

सेल के करीब 15,000 तत्कालीन अधिकारी जो 26 नवंबर 2008 से 4 अक्टूबर 2009 के बीच सेवारत थे, उनको 11 माह के पर्क्स का लाभ दिया जाना था। सेल प्रबंधन ने इसमें से 11,500 को 11 माह का पर्क्स की राशि दे दिया। वहीं शेष करीब 3,500 पूर्व अधिकारियों के खातों में यह रकम नहीं पहुंची है। वे पांच माह से इसके लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस राशि की उनको नियमित काम करने वाले अधिकारियों से अधिक जरूरत है।

सड़क पर उतरने की तैयारी

एक्स ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष एसआर दास ने कहा कि भिलाई, 11 माह के पर्क्स की राशि के लिए पूर्व अधिकारी अब सड़क की लड़ाई लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। प्रबंधन से उम्मीद है कि पूर्व अधिकारियों को यह राशि देने के लिए आसान तरीका अपनाएगा।

डेढ़ से तीन लाख तक मिलेगा

सेल के करीब 3500 पूर्व अधिकारियों को यह राशि दी जानी है। उम्मीद है कि कम से कम एक-एक अधिकारी को 1.5 से 3 लाख तक मिलना है। इस तरह से करीब 70 करोड़ से अधिक की रकम इनको दी जानी है। औसत एक अधिकारी को करीब 2 लाख मिलेगा। इंतजार करते-करते अब तक लगभग 100 अधिकारी की मौत हो चुकी है। वहीं शेष अधिकारी के संबंध में पूरी जानकारी प्रबंधन के पास स्थाई पता में मौजूद है। इतना ही नहीं उनका खाता नंबर भी सेल-बीएसपी के पास है।

Exit mobile version