छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शिक्षिका की स्कूल में सोने की बाली गुम हो गई

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शिक्षिका की स्कूल में सोने की बाली गुम हो गई। आरोप है कि 7 दिनों बाद शिक्षिका लाल कपड़े में नारियल, चावल और मौली का धागा लेकर स्कूल पहुंचीं और छात्रों पर गुम हुई बाली के बारे में जानकारी देने का दबाव बनाने लगी।

यह भी आरोप है कि शिक्षिका ने बच्चों को बीमारी का डर दिखाया। इस दौरान लाल कपड़े में रखे नारियल, चावल और मौली का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया है।

7 दिनों बाद लाल नारियल-चावल लेकर पहुंची स्कूल

जानकारी के मुताबिक, शिक्षिका का नाम गीता कुम्भकार (38) है। जो कि ग्राम जर्व की रहने वाली हैं। वह बलौदा विकासखंड के काठापाली शासकीय प्राथमिक स्कूल में पदस्थ थीं। बताया जा रहा है कि 23 जुलाई को स्कूल परिसर में उनकी एक कान की सोने की बाली गुम हो गई थी।

काफी तलाशने के बाद सोने की बाली नहीं मिली। 31 जुलाई को गीता कुम्भकार लाल कपड़े में नारियल, चावल और मौली का धागा लेकर स्कूल पहुंचीं। इसके बाद वह बच्चों पर गुम हुई बाली के बारे में जानकारी देने का दबाव बनाने लगी।

आरोप है कि गीता कुम्भकार ने बच्चों के कहा कि अगर किसी को बाली के बारे में जानकारी है और वह नहीं बताएगा, तो उसे उल्टी-दस्त और अन्य बीमारियों जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Exit mobile version