सक्ती जिले में नए शिक्षण सत्र के साथ ही पुलिस ने नाबालिगों के वाहन चलाने के खिलाफ अभियान तेज कर दिया

Chhattisgarh Crimesसक्ती जिले में नए शिक्षण सत्र के साथ ही पुलिस ने नाबालिगों के वाहन चलाने के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को अनुनय कॉन्वेंट स्कूल के सामने विशेष जांच की गई।

जांच के दौरान 12 नाबालिग छात्र बाइक और स्कूटी चलाते मिले। वहीं, कुछ बालिग छात्र भी बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाते पकड़े गए।

27 हजार रुपए का जुर्माना

सभी मामलों में पुलिस ने चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 27 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर चलाया गया। यातायात प्रभारी निरीक्षक वाय.एन. शर्मा के नेतृत्व में एएसआई सुरेंद्र सिंह और एएसआई महानदिया ने जांच की।

स्कूल और अभिभावकों को दी जा रही समझाइश

यातायात पुलिस ने बताया कि नए सत्र की शुरुआत से ही स्कूलों और अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है। स्कूलों से भी कहा गया है कि नाबालिग छात्रों को दोपहिया वाहन से स्कूल आने से रोका जाए।

अभिभावकों से पुलिस की अपील

एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने अभिभावकों से कहा कि वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। इससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ता है। यातायात प्रभारी वायएन शर्मा ने कहा कि नाबालिगों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। आगे भी नियम तोड़ने वालों पर सख्त चालानी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version