
पिछले 24 घंटे में भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई।
इधर, गरियाबंद के मैनपुर विकासखंड के खासरपारा में लगातार बारिश से कच्ची सड़कें तालाब बन गई हैं। बच्चों को कमरभर पानी पार कर स्कूल जाना पड़ रहा है। खासरपारा से टेकनपारा के बीच सड़क पर पानी भरने से बच्चे रोजाना जान जोखिम में डालकर रास्ता पार कर रहे हैं।