
जारी आदेश के मुताबिक, गणवीर धम्मशील को वन और जलवायु परिवर्तन विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। जबकि उत्तम कुमार गुप्ता को इंद्रावती टाइगर रिजर्व का प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (CCF) बनाया गया है।
दुलेश्वर प्रसाद साहू को मनेन्द्रगढ़ वनमंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंकज राजपूत को रायपुर का नया वन उप संरक्षक (DCF) बनाया गया है। प्रभाकर खलखो को सरगुजा कार्य आयोजना वनमंडल का प्रभारी वन संरक्षक बनाया गया है।
इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी
- संदीप बल्गा को पूर्व भानुप्रतापपुर वनमंडल की जिम्मेदारी दी गई है।
- मयंक पाण्डेय को गरियाबंद का वन उप संरक्षक बनाया गया है।
- सत्यदेव शर्मा को धरमजयगढ़ का वन उप संरक्षक बनाया गया है।
- श्रीनिवास तनेटी को महासमुंद का वन उप संरक्षक बनाया गया है।
- कुमार निशांत को मरवाही का वन उप संरक्षक बनाया गया है।
- पंकज कुमार कमल को बलौदाबाजार का वन उप संरक्षक बनाया गया है।
- पुष्पलता टंडन को सारंगढ़-बिलाईगढ़ का वन उप संरक्षक बनाया गया है।
- लोकनाथ पटेल को सरगुजा अंबिकापुर का वन उप संरक्षक बनाया गया है।
- शशिगानंदन के. को कांकेर का वन उप संरक्षक बनाया गया है।
- चंद्रशेखर शंकरसिंह परदेशी कोरिया के वन उप संरक्षक बनाए गए हैं।
- दिपेश कपिल को बस्तर, जगदलपुर का वन उप संरक्षक बनाया गया है।
- चंद्र कुमार अग्रवाल को दुर्ग का वन उप संरक्षक बनाया गया है।
- विपुल अग्रवाल को सूरजपुर का वन उप संरक्षक बनाया गया है।
वन विकास निगम में 3 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति
संजय यादव, गीष्मी चांद और ऋषभ जैन को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम में प्रतिनियुक्ति दी गई है। वहीं, पंकज कुमार कमल को वन विकास निगम से वापस लेते हुए बलौदाबाजार वन उप संरक्षक बनाया गया है।
लघु वनोपज संघ और PCCF कार्यालय में भी बदलाव
अभिषेक जोगावत को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ में उप महाप्रबंधक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं रौनक गोयल को PCCF कार्यालय में वन उप संरक्षक बनाया गया है।