सूरजपुर जिले के झिलमिली थाना क्षेत्र में कुएं में गिरने से 46 वर्षीय बबलू अगरिया की मौत हो गई

Chhattisgarh Crimesसूरजपुर जिले के झिलमिली थाना क्षेत्र में कुएं में गिरने से 46 वर्षीय बबलू अगरिया की मौत हो गई। वह कुएं में पानी भरने गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे कुएं में जा गिरा। कुएं में पानी अधिक होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और डूबने से उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान खैरी परसापारा निवासी बबलू अगरिया के रूप में हुई है। वह अपने ससुराल खैरी में रहकर जीवन-यापन कर रहा था। रोजमर्रा की जरूरत के लिए पानी भरने के दौरान यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने पुलिस और रेस्क्यू टीम को सूचना दी।

काफी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला

सूचना मिलने पर जिला आपदा प्रतिक्रिया बल (डीडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कुएं में रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने कुएं से बबलू का शव बाहर निकाला। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, गांव के लोग भी घटना से दुखी हैं। पुलिस मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Exit mobile version