छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव है

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव है। आज (10 अगस्त) प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट है। प्रदेश में अब तक सामान्य से 5% कम पानी बरसा है।

प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई। मुंगेली और रायपुर जिले में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई।

रविवार को मुंगेली के लोरमी ब्लॉक में भारी बारिश से पसरहा पारा टापू में बदल गया। करीब 200 लोग 24 घंटे तक फंसे रहे। SDRF ने नावों की मदद से 10 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी को सुरक्षित राहत शिविर पहुंचाया।

Exit mobile version