रायपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया

Chhattisgarh Crimesरायपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है।

बिलासपुर जिले के चकरभाठा इलाके की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि कुछ युवकों ने पहले उसे शराब पिलाई और इसके बाद शहर के अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग के भी शामिल होने की जानकारी सामने आई है।

सरोना शराब भट्ठी से शुरू हुआ मामला

महिला की शिकायत के मुताबिक, घटना की शुरुआत सरोना स्थित शराब भट्ठी के पास हुई।

आरोपियों ने वहां महिला को शराब पिलाई। इसके बाद उसकी हालत का फायदा उठाकर उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाया गया।

आरोप है कि आरोपियों ने महिला के साथ आपत्तिजनक हरकत की और उसकी इच्छा के विरुद्ध वारदात को अंजाम दिया।

स्कूल मैदान में भी दुष्कर्म का आरोप

महिला के अनुसार, आरोपियों ने उसे आरडी तिवारी स्कूल के मैदान में भी ले गए। यहां सुनसान हिस्से में उसके साथ दोबारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। घटना के बाद महिला ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।

आजाद चौक थाने में शिकायत, DD नगर पुलिस कर रही जांच

पीड़िता की शिकायत पर आजाद चौक थाने में जीरो पर मामला दर्ज किया गया। चूंकि घटना का क्षेत्र डीडी नगर थाना अंतर्गत आता है, इसलिए केस आगे की कार्रवाई के लिए वहां ट्रांसफर किया गया।

पुलिस ने शिवा, आयुष और दुर्गा को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटनास्थल, मेडिकल रिपोर्ट और पीड़िता के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद होगी।

Exit mobile version