रावतपुरा कॉलोनी में श्री गुरु ज्वेलर्स को बनाया निशाना; 20 लाख रुपए से ज्यादा का माल चोरी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Chhattisgarh Crimesरावतपुरा कॉलोनी में श्री गुरु ज्वेलर्स को बनाया निशाना; 20 लाख रुपए से ज्यादा का माल चोरी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

रायपुर के रावतपुरा कॉलोनी में चोरों ने सराफा दुकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

चोर दुकान की दीवार में गड्ढा कर अंदर दाखिल हुए और करीब 20 किलो चांदी के जेवर, सोने के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कीमत 20 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

अब पढ़े क्या है पूरा मामला

मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, चोरों ने रावतपुरा कॉलोनी स्थित श्री गुरु ज्वेलर्स को निशाना बनाया। रात के समय चोरों ने पहले दुकान की दीवार को तोड़ा और उसमें गड्ढा बनाया।

इसके बाद इसी रास्ते से दुकान के अंदर प्रवेश किया। चोरों ने दुकान में रखे चांदी के जेवर, सोने के आभूषण और कैश को समेटा और मौके से फरार हो गए।

दुकान संचालक को चोरी की जानकारी दुकान खोलने के बाद हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टिकरापारा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस की टीम दुकान और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। फुटेज में चोरों की गतिविधियां और वारदात के दौरान इस्तेमाल किए गए रास्ते की जानकारी मिलने की उम्मीद है। पुलिस आसपास के इलाकों में भी संदिग्धों की तलाश कर रही है।

कारोबारी से पूछताछ कर रहे अफसर

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चोरी में एक से ज्यादा लोगों के शामिल होने की आशंका है। पुलिस दुकान में लगे कैमरों के अलावा आसपास के मार्गों पर लगे CCTV की भी जांच कर रही है। चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत और मात्रा का भी आकलन किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Exit mobile version