
निगम के रिकॉर्ड के अनुसार, रहेजा स्काई स्केप्स से जुड़े तीन मामलों में कुल 7 लाख 20 हजार 406 रुपए की राशि बकाया थी। भुगतान नहीं होने पर निगम ने तीनों बल्क नल कनेक्शन काट दिए।
निगम के अनुसार, रहेजा स्काई स्केप्स रेसिडेंशियल सहकारी संस्था मर्यादित पर वर्ष 2025-26 की 3 लाख 23 हजार 190 रुपए, रहेजा स्काई स्केप्स (दीपक रहेजा) पर वर्ष 2025-26 की 3 लाख 23 हजार 190 रुपए और रहेजा स्काई स्केप्स रेसिडेंशियल सहकारी संस्था मर्यादित पर वर्ष 2023-24 की 74 हजार 26 रुपए की बकाया राशि थी। बकाया जमा नहीं करने पर निगम ने तीनों मामलों में बल्क नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई की।
नोटिस के बाद भी भुगतान नहीं
नगर निगम जोन- 9 के मुताबिक बकायेदारों को राशि जमा करने के लिए डिमांड बिल, डिमांड नोटिस और अंतिम नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद भुगतान नहीं होने पर राजस्व विभाग ने कार्रवाई की।
निर्माणकर्ता को भेजा डिमांड नोटिस
नगर निगम जोन- 5 ने भाठागांव के विनायक सिटी मार्ग पर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। यहां आवास के साथ दुकान का निर्माण करने और फ्रंट MOS के हिस्से में बनाई गई 3 दुकानों को 3D मशीन की मदद से तोड़ा गया।
नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन-5 के नगर निवेश विभाग ने यह कार्रवाई की। जोन कमिश्नर खीरसागर नायक, कार्यपालन अभियंता लाल महेंद्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता नागेश्वर रामटेके और उप अभियंता टिकेंद्र चंद्राकर की मौजूदगी में निगम की टीम मौके पर पहुंची और अभियान चलाकर दुकानों को हटाया।
निर्माणकर्ता से वसूला जाएगा तोड़फोड़ का खर्च
निगम ने कार्रवाई में हुए समस्त खर्च की राशि निर्माणकर्ता से वसूलने की तैयारी शुरू कर दी है। जोन- 5 नगर निवेश विभाग ने जोन कमिश्नर के निर्देश पर संबंधित निर्माणकर्ता को डिमांड पत्र जारी कर दिया है।
निगम के मुताबिक, नियमों के विपरीत निर्माण और फ्रंट MOS के हिस्से में दुकानों का निर्माण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। कार्रवाई में मशीनरी और अन्य संसाधनों पर हुए खर्च का भुगतान संबंधित निर्माणकर्ता को करना होगा।