छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तेज रफ्तार कार लहराते हुए दुकान के पास फुटपाथ पर चढ़ गई

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तेज रफ्तार कार लहराते हुए दुकान के पास फुटपाथ पर चढ़ गई। हादसे में कई लोगों की जान बाल-बाल बच गई, जबकि कार सामने से बुरी तरह डैमेज हो गई। हादसे के बाद कार सवार कपल ने रोमांस किया और एक-दूसरे को किस किया।

स्थानीय लोगों ने जब हादसे का विरोध किया तो कपल और साथ बैठे दोस्तों ने दबंगई दिखाई, जो नशे में थे। इसके बाद लोगों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। अब किस और पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।

हालांकि, इस मामले में किसी की ओर से भी थाने में शिकायत नहीं गई है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर कार सवार लोगों की पहचान की जा रही है, जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

पढ़िए सिलसिलेवार पूरी कहानी…

जानकारी के मुताबिक, घटना तीन दिन पहले की है। सिरगिट्टी क्षेत्र में बारिश के दौरान मेन रोड पर तेज रफ्तार कार सवार युवक-युवतियां घूम रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार सवार नशे में थे।

इस दौरान कार ड्राइव कर रहे युवक ने गाड़ी को लहराते हुए दुकान के पास फुटपाथ पर चढ़ा दिया और टक्कर मार दी। इस हादसे में वहां मौजूद कई लोगों ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

इस दौरान ड्राइवर और को-ड्राइवर सीट पर बैठा कपल किस करता नजर आया। जब लोगों ने हादसे का विरोध करते हुए कार सवार युवक से बात करने की कोशिश की, तो वह और उसके साथ मौजूद लोग दबंगई दिखाने लगे।

वती को भी जड़ दिया थप्पड़

इससे नाराज कुछ युवकों ने उसे उन्हें लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान कार सवार युवती भी बाहर आ गई। वह युवक का पक्ष लेते हुए विवाद करने लगी। इस पर युवकों ने युवती को भी थप्पड़ मार दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

सिरगिट्टी क्षेत्र का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें मुख्य सड़क पर युवकों का एक गुट युवती और उसके साथ आए दो युवकों की बीच सड़क पर पिटाई करता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

Exit mobile version