छत्तीसगढ़ में मानसून लगातार एक्टिव है

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में मानसून लगातार एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में भारी बारिश और कई जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। अगले 2 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। इस दौरान कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है।

राजधानी रायपुर में पिछले 3 दिनों से लगातार पानी गिर रहा है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक झारखंड और उससे लगे पश्चिम बंगाल में बने डिप्रेशन सिस्टम के असर से बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर और मध्य हिस्सों में ज्यादातर जगहों पर बारिश हुई है।

Exit mobile version