
राजधानी रायपुर में पिछले 3 दिनों से लगातार पानी गिर रहा है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक झारखंड और उससे लगे पश्चिम बंगाल में बने डिप्रेशन सिस्टम के असर से बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर और मध्य हिस्सों में ज्यादातर जगहों पर बारिश हुई है।