कोरबा जिले के कटघोरा के एक सोनार को महिला झपटमार गैंग से चोरी का सोना खरीदने के आरोप में रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesकोरबा जिले के कटघोरा के एक सोनार को महिला झपटमार गैंग से चोरी का सोना खरीदने के आरोप में रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 67 ग्राम यानी करीब 7 तोला गला हुआ सोना बरामद किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौतम दुबे (35) पिता राजेंद्र कुमार दुबे, निवासी मोहलाईनभाठा, कटघोरा, जिला कोरबा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, पहले पकड़े गए महिला झपटमारों से पूछताछ के दौरान सोनार का नाम सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए उसे गिरफ्तार किया।

यह मामला महिला झपटमार गैंग से जुड़ा है। कुछ दिन पहले कोरबा पुलिस ने एक यात्री बस को रोककर गैंग के सदस्यों को पकड़ा था। आरोप है कि महिलाएं बसों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में यात्रियों की सोने की चेन और मंगलसूत्र झपटकर फरार हो जाती थीं।

पुलिस के मुताबिक, गैंग के सदस्यों ने कोरबा में भी कई झपटमारी की वारदातों को अंजाम दिया था। इस मामले में कोरबा पुलिस की कार्रवाई और पूछताछ को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

रतनपुर पुलिस ने की जांच

रतनपुर पुलिस ने झपटमारी के मामलों की कड़ी जोड़ते हुए चोरी का सोना खरीदने वाले सोनार तक पहुंच बनाई। थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय और प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह की इस कार्रवाई में विशेष भूमिका रही।

छत्तीसगढ़ के धमतरी में नशीली दवाओं और अवैध शराब की बिक्री के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 590 नशीली गोलियां और अवैध शराब जब्त की है। इन कार्रवाइयों में मोबाइल फोन और एक बाइक भी जब्त की गई है।

थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस ने बस स्टैंड के पास नशीली दवाओं की अवैध बिक्री की सूचना पर कार्रवाई की। इस दौरान धमतरी के जालमपुर वार्ड निवासी प्रियांशु महावर (21) और रायपुर के मोदहा पारा निवासी नरेश सैयाम (30) को पकड़ा गया।

ये नशीली गोलियां की गई जब्त

आरोपियों के कब्जे से NRX Nitrazepam Tablets IP Nitrosun-10 की 59 स्ट्रिप्स में कुल 590 नशीली गोलियां जब्त की गईं। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। जब्त की गई नशीली गोलियों, मोबाइल और बाइक सहित कुल 69,720 रुपए का सामान बरामद किया गया है।

एक और आरोपी गिरफ्तार

एक और कार्रवाई में चौकी बिरेझर पुलिस ने ग्राम चिवरी बाजार चौक के पास अवैध रूप से शराब बेचते हुए रितेश कुमार साहू (25) को गिरफ्तार किया। वह ग्राम चिवरी का निवासी है। आरोपी के पास से 20 पौवा देशी शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 2,000 रुपए है। रितेश साहू के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।

Exit mobile version