दुर्ग पुलिस ने मंगलवार सुबह क्राइम कंट्रोल करने के लिए 3 पुलिस अनुभागों में एक साथ विशेष चेकिंग और तलाशी अभियान चलाया

Chhattisgarh Crimesदुर्ग पुलिस ने मंगलवार सुबह क्राइम कंट्रोल करने के लिए 3 पुलिस अनुभागों में एक साथ विशेष चेकिंग और तलाशी अभियान चलाया। सुबह 4 बजे से 8 बजे तक चले अभियान में पुलिस ने गुंडा-बदमाशों, निगरानी बदमाशों, वारंटियों और आपराधिक गतिविधियों से जुड़े संदिग्धों के ठिकानों पर दबिश दी।

इस अभियान में दुर्ग, भिलाई नगर और छावनी अनुभाग के 185 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस टीमों ने चिन्हित बदमाशों के संभावित ठिकानों के साथ ही ऐसे लोगों के घरों की भी जांच की, जिनकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गई थीं। कई स्थानों से धारदार हथियार और अवैध शराब बरामद की गई।

Exit mobile version