मौसम विभाग ने आज (शनिवार) छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया

Chhattisgarh Crimesमौसम विभाग ने आज (शनिवार) छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है, इसके साथ ही कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले 2 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बिजली गिर सकती है।

इससे पहले, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों में गरज-चमक के साथ आंधी-बारिश की स्थिति बनी रही। इस दौरान 37 डिग्री सेल्सियस के साथ रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जबकि सबसे कम 22.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

Exit mobile version