
पुलिस के अनुसार, हसुवा गांव निवासी संतोष कुमार साहू (35) महिला के घर में घुस आया था। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे बदनाम करने और बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया।
शिकायत के बाद तत्काल कार्रवाई
घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर गिधौरी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने उसके ठिकाने पर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया।
पूछताछ और जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को 25 अगस्त को गिरफ्तार किया गया। अगले दिन उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(2)(एम) के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी संदीप बंजारे ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। मामले की आगे जांच जारी है।