मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में 19 वर्षीय प्रेग्नेंट युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई

Chhattisgarh Crimesमेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में 19 वर्षीय प्रेग्नेंट युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवती के साथ उसके सात माह के गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो गई। युवती को बलरामपुर के राजपुर हॉस्पिटल से रेफर किया गया था। पुलिस ने मामले में परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती सुनीता (बदला हुआ नाम) का अफेयर करीब एक वर्ष से बगाड़ी निवासी सूरज गोंड़ के साथ था। इस दौरान सुनीता के साथ सूरज गोंड़ के शारीरिक संबंध भी बनें। युवती करीब पांच माह की प्रेग्नेंट हो गई तो परिजनों को इसकी जानकारी मिली।

युवक ने कर दिया शादी से इनकार

युवती के शरीर में आए बदलाव और पेट फूलने पर परिजनों को सुनीता के प्रेग्नेंट होने का शक हुआ। परिजनों ने पूछताछ की तो उसने सूरज गोंड़ से अफेयर होने की जानकारी दी। परिजन सूरज गोंड़ के घर बगाड़ी पहुंचे और शादी के लिए बात की। सूरज गोंड़ ने शादी करने से इनकार कर दिया।

बदनामी के डर से परिजनों ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई। युवती करीब 7 माह की प्रेग्नेंट हो गई। दो दिन पूर्व उसकी तबियत बिगड़ गई तो परिजनों ने उसे राजपुर हॉस्पिटल में दाखिल कराया।

इलाज के दौरान हो गई मौत, पुलिस को दी सूचना

युवती को राजपुर हॉस्पिटल से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बुधवार को परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी डिलवरी नहीं हुई थी और गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो गई।

पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज किया है। परिजनों ने सूरज गोड़ से अफेयर होने की जानकारी दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने गर्भस्थ शिशु का डीएनए भी सुरक्षित कर लिया गया है। मामले की केस डायरी राजपुर थाने को भेजी जा रही है।

Exit mobile version