सक्ती जिले में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया

Chhattisgarh Crimesसक्ती जिले में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कर बताया कि अगस्त 2024 से एक युवक ने उससे विवाह करने का वादा किया था। इस भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। लंबे समय तक शादी का आश्वासन देने के बाद आरोपी ने विवाह करने से साफ इनकार कर दिया।

युवती की शिकायत पर सक्ती थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया और उसके बयान दर्ज किए। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने विभिन्न और सबूत तथ्य जुटाए।

जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पर्याप्त सबूत मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी को भेजा गया जेल

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान पुष्पेंद्र कुमार चौहान (28) निवासी ग्राम गढ़गोढ़ी, थाना सक्ती के रूप में हुई है। उसके खिलाफ सक्ती थाना में अपराध क्रमांक 276/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Exit mobile version