बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम तामेश्वरनगर में कपड़ा दुकान में चोरी का मामला सामने आया है

Chhattisgarh Crimesबलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम तामेश्वरनगर में कपड़ा दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। रविवार रात एक अज्ञात युवती ने दुकान की कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दराज में रखी करीब 1 लाख रुपए कीमत की दो सोने की अंगूठियां चुरा लीं। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

जानकारी के अनुसार, तामेश्वरनगर स्थित साधना कलेक्शन में रात करीब 12:30 बजे एक युवती पहुंची। उसने दुकान की कुंडी तोड़ी और अंदर घुस गई। इसके बाद उसने दराज की तलाशी ली और उसमें रखी दो सोने की अंगूठियां लेकर वहां से फरार हो गई।दुकान संचालिका ललित राय ने बताया कि दुकान में कोई कैश राशि नहीं रखी थी। दराज में केवल दो सोने की अंगूठियां थीं, जिनकी कुल कीमत करीब 1 लाख रुपए है। सुबह चोरी का पता चलने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

CCTV में कैद हुई वारदात

सूचना मिलने पर रामानुजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने दुकान में लगे CCTV कैमरे की फुटेज खंगाली। इसमें युवती दुकान के अंदर चोरी करते हुए स्पष्ट दिखाई दे रही है।

पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर युवती की पहचान करने में जुटी है। आरोपी की तलाश के साथ ही पुलिस चोरी की घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Exit mobile version