छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर फिलहाल धीमा पड़ गया है

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में बारिश का दौर फिलहाल धीमा पड़ गया है। पिछले 24 घंटे में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।

पिछले 24 घंटे में लोरमी, दरीमा और कुमर्दा में सबसे ज्यादा 10-10 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कई जगहों पर हल्की बारिश हुई। अब तक सीजन में प्रदेश में सामान्य से 3% कम बारिश हुई है।

जिलेवार बारिश की बात करें तो बलरामपुर सबसे ज्यादा भीगा है। यहां सामान्य से 75% ज्यादा बारिश हुई है, जबकि बेमेतरा में सबसे कम पानी बरसा है और यहां सामान्य से 39% कम बारिश दर्ज की गई है।

वहीं तापमान की बात करें तो शुक्रवार को जगदलपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पेंड्रा रोड में सबसे कम 21.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

Exit mobile version