प्रदेश में पिछले 3-4 दिनों से बारिश पर ब्रेक लगा हुआ है

Chhattisgarh Crimesप्रदेश में पिछले 3-4 दिनों से बारिश पर ब्रेक लगा हुआ है। अब यूपी में बने लो प्रेशर एरिया के असर से बारिश का सिस्टम फिर एक्टिव होगा। इससे अगले 2 दिन प्रदेश में कई जगह गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बौछारें पड़ सकती हैं। कुछ जगह बिजली गिरने की भी आशंका है।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत हल्की बारिश हुई। आज (मंगलवार) भी कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। फिलहाल किसी जिले के लिए चेतावनी जारी नहीं की गई है। प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 33°C राजनांदगांव में रहा, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.8°C पेंड्रारोड में दर्ज किया गया।

Exit mobile version