
निरीक्षण के दौरान सबसे ज्यादा जुर्माना होटल राजघराना पर 5 हजार रुपए लगाया गया। वहीं सेफ किचन पर 2 हजार और अन्नपूर्णा बिल्डट्रानिक्स पर 1 हजार रुपए का ई-चालान किया गया।
निगम के मुताबिक, तीनों संस्थानों में गंदगी मिलने पर संचालकों को भविष्य में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने की कड़ी चेतावनी भी दी गई।
शिकायत के बाद पहुंची निगम की टीम
जोन-9 स्वास्थ्य विभाग को पुराना विधानसभा मार्ग क्षेत्र में गंदगी को लेकर जनशिकायत मिली थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निगम की टीम ने बिना सूचना दिए औचक निरीक्षण किया। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर मौके पर ही चालानी कार्रवाई की गई।
निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में सार्वजनिक स्थानों और व्यावसायिक परिसरों में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।