
जवान CISF के बचेली कैंप में प्रधान आरक्षक के पद पर तैनात थे और महाराष्ट्र के अहिल्यानगर के रहने वाले थे। मामला जिले के बचेली थाना क्षेत्र का है।
जानिए पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक, बचेली CISF कैंप के 10-11 ए कैंप के पोटाकेबिन क्रमांक-3 में प्रधान आरक्षक दत्तात्राया (50) अपनी AK-47 राइफल (बट नंबर 405) की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक रायफल से दो राउंड फायर हो गए। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
मर्च्यूरी में रखा गया शव, पोस्टमार्टम के लिए दंतेवाड़ा भेजा
घटना के बाद प्रधान आरक्षक के शव को अपोलो अस्पताल, NMDC बचेली की मर्च्यूरी में रखा गया। कानूनी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल भेजा गया है। जवान महाराष्ट्र के अहिल्यानगर के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके परिजन भी बचेली पहुंच गए।
FSL और पीएम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा कारण
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस के अनुसार FSL की घटना स्थल जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। मामले की जांच जारी है।