
दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर एक-दूसरे की चुनौती स्वीकार की थी। इसके बाद आज ओपन डिबेट तय की गई। अब दोनों नेता कार्यक्रम में पहुंचे हैं। जहां इस मुद्दे पर बहस जारी है।
2025-26 में छत्तीसगढ़ ने देश में सर्वाधिक पीएम आवास बनाए। पिछली सरकार में वित्तीय वर्ष की स्वीकृति में आवास पूर्ण नहीं हुए थे।
5 वर्ष में वित्तीय स्वीकृति 3,900 करोड़ की थी, 3 लाख आवास कांग्रेस सरकार ने पूर्ण किए, जबकि 16 हजार करोड़ भाजपा सरकार ने ढाई वर्ष में खर्च किए।
पहली बार एक मंच पर आमने-सामने दोनों नेता
इस डिबेट को इसलिए खास माना जा रहा है, क्योंकि छत्तीसगढ़ की राजनीति में पहली बार सरकार में जिम्मेदार पद पर बैठे नेता और पूर्व मुख्यमंत्री किसी एक मुद्दे पर सार्वजनिक मंच पर सीधे आमने-सामने हैं। एक तरफ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सरकार का पक्ष रखेंगे, तो दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रधानमंत्री आवास योजना पर कांग्रेस का पक्ष रखेंगे।
बहस के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के आंकड़ों, स्वीकृत आवासों, निर्माण की स्थिति और हितग्राहियों को मिले लाभ को लेकर सवाल-जवाब होगा।
प्रेस क्लब में बढ़ाई गई सुरक्षा
ओपन डिबेट को देखते हुए रायपुर प्रेस क्लब परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस बल की तैनाती की गई है और कार्यक्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। दोनों नेताओं के समर्थकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए भी व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।