जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम हथनेवरा में हसदेव नदी के किनारे युवक का शव मिला

Chhattisgarh Crimesजांजगीर-चांपा जिले के ग्राम हथनेवरा में हसदेव नदी के किनारे युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 17 के पंच जय कुमार केवट के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना चांपा थाना क्षेत्र की है।

थाना प्रभारी कमलेश सांडे ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 5 बजे हसदेव नदी किनारे एक युवक के मृत पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक की पहचान हथनेवरा गांव के वार्ड नंबर 17 निवासी जय कुमार केवट के रूप में की।

शव को बीडीएम अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि जय कुमार केवट शराब पीने का आदी था। आशंका है कि मंगलवार को भी वह शराब पीने के लिए घर से निकला था और वापस नहीं लौटा।

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम हथनेवरा में हसदेव नदी के किनारे युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 17 के पंच जय कुमार केवट के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना चांपा थाना क्षेत्र की है।

थाना प्रभारी कमलेश सांडे ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 5 बजे हसदेव नदी किनारे एक युवक के मृत पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक की पहचान हथनेवरा गांव के वार्ड नंबर 17 निवासी जय कुमार केवट के रूप में की।

शव को बीडीएम अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि जय कुमार केवट शराब पीने का आदी था। आशंका है कि मंगलवार को भी वह शराब पीने के लिए घर से निकला था और वापस नहीं लौटा।

Exit mobile version