
मुख्य अतिथि विक्रम देव उसेंडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और देश के विकास पर बात की। उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ की भावना से सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।
उन्होंने प्रधानमंत्री जन-धन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना समेत कई योजनाओं से लोगों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी दी।
पीएम की लंबी उम्र और देश के विकास की कामना
उसेंडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाना उनके प्रति शुभकामना और सम्मान की भावना है। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ और लंबी उम्र के साथ देश के लगातार विकास की कामना की।
विधायक बोले- 140 करोड़ लोगों को अपना परिवार मानते हैं मोदी
कांकेर विधायक आशाराम नेताम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 140 करोड़ लोगों को अपना परिवार मानते हैं। परिवार के मुखिया की जिम्मेदारी होती है कि वह परिवार की जरूरतों को समझकर उनके हित में काम करे। इसी सोच के साथ प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार हर परिवार तक जरूरी सुविधाएं पहुंचाने की कोशिश कर रही है।
कलेक्टर ने 13 मुख्य पहलों की दी जानकारी
कलेक्टर कुंदन कुमार ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत एक महीने तक चलने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने अभियान की 13 मुख्य पहलों के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 साल की सेवा यात्रा से जुड़ा वीडियो दिखाया गया। अभियान के कैलेंडर का विमोचन भी किया गया।
पीएम की वेशभूषा में पहुंचे बच्चों ने दिए गुलाब
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वेशभूषा में आए बच्चों ने जनप्रतिनिधियों को गुलाब के फूल दिए। बच्चों ने भारत माता के जयकारे भी लगाए।