छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 10 और 12 साल की 2 मासूम बच्चियों से रेप की वारदात हुई

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 10 और 12 साल की 2 मासूम बच्चियों से रेप की वारदात हुई है। जब पूरा गांव विश्वकर्मा पूजा में बिजी था, तब इसका फायदा उठाकर आरोपी दोनों बच्चियों को अपनी साइकिल पर बैठाकर करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खेत में ले गया।

खेत में आरोपी ने मासूमों से रेप किया। किसी को नहीं बताने और चुप रहने के लिए 50 रुपए दिए। घटना के बाद बच्चियों ने अपने परिवार को पूरी बात बताई। इसके बाद गुंडरदेही थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्चियां चौथी और छठवीं कक्षा में पढ़ती हैं। मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 17 सितंबर की दोपहर गांव में विश्वकर्मा पूजा और विसर्जन का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान आरोपी ललित ठाकुर (36) दोनों बच्चियों को बहला-फुसलाकर अपनी साइकिल के कैरियर पर बैठाकर दोनों को गमछे से बांध दिया। इसके बाद सुनसान जगह पर ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बारे में किसी को नहीं बताने के लिए आरोपी ने बच्चियों को 50-50 रुपए भी दिए। बाद में बच्चियों ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

2 बच्चों का पिता है आरोपी

गिरफ्तार आरोपी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। गुंडरदेही पुलिस के अनुसार, आरोपी मजदूरी करने के साथ अपना खेत भी संभालता है। घटना के दिन मासूमों को खेत की ओर ले जाते समय गांव के कुछ लोगों ने उसे बच्चियों के साथ देखा था। इसके बाद उन्होंने बच्चियों के परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मामला सामने आया।

24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

इस मामले में गुंडरदेही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(2), 137(2) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया। एसडीओपी श्रुति सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी ललित ठाकुर को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। 19 सिंतबर को उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Exit mobile version