
इस दौरान कुछ लोग बीच-बचाव करते हुए भी नजर आए। घटना के बाद दोनों पक्ष कोतवाली थाने पहुंचे। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी भी पक्ष ने FIR दर्ज नहीं कराई है।
अब जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार रात करीब 9 बजे की है। गांधीगंज में रहने वाले डालमिया परिवार और रूपाली ड्रेसेस दुकान के संचालक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि दुकान के बाहर रूपाली ड्रेसेस के संचालक सन्नी अंबवानी के साथ मारपीट की गई।
इस दौरान खींचतान में सन्नी की टी-शर्ट फट गई। उनके बाल खींचकर थप्पड़ भी मारे गए। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
मारपीट की घटना देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
समझौता की बात सामने आ रही
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्ष रात में कोतवाली थाने पहुंचे। थाने में भी दोनों पक्षों के बीच कुछ देर बहस हुई। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने की बात सामने आ रही है।
कोई FIR नहीं कराया
इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी अमित तिवारी ने बताया कि रात में कुछ लोग थाने पहुंचे थे। हालांकि, किसी भी पक्ष ने कोई आवेदन नहीं दिया है। न ही किसी के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है।