जांजगीर-चांपा जिले की कोतवाली पुलिस ने ग्राम बनारी में चल रहे जुआ फड़ पर कार्रवाई करते हुए 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesजांजगीर-चांपा जिले की कोतवाली पुलिस ने ग्राम बनारी में चल रहे जुआ फड़ पर कार्रवाई करते हुए 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 4 लाख 28 हजार 420 रुपए नकद, ताश की पत्तियां और अन्य सामान जब्त किया।

सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर को कोतवाली पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बनारी में मेन रोड से अंदर स्थित एक मकान में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद कोतवाली पुलिस और रिस्पांस टीम की संयुक्त टीम बनाई गई।

पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए मकान की घेराबंदी की और छापा मारा। मौके पर 9 लोग जुआ खेलते मिले। तलाशी के दौरान उनके पास से 4,28,420 रुपए नकद, ताश की पत्तियां और अन्य सामान बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों में अलग-अलग वार्डों के लोग

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भैरव मिश्रा उर्फ मोगली (44), अखिलेश राठौर (36), रामनारायण राठौर (55), धीरज पाठक (42), राहुल बजाज (37), तालिब खान (40), अविनाश राठौर (39), मुकेश बजाज (45) और कृष्ण कुमार चंद्र (38) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी जांजगीर-नैला क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों के निवासी हैं

मकान मालिक की भूमिका की भी जांच

पुलिस ने बताया कि जिस मकान में जुआ फड़ पकड़ा गया, उसके मालिक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जांच में यदि उसकी संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यॉर्क और नगर पुलिस अधीक्षक योगिताबाली खापर्डे के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता ने टीम का नेतृत्व किया।

पुलिस ने कहा है कि जुआ और अन्य अवैधानिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Exit mobile version