राजधानी में 27 सितंबर की रात निकलने वाली गणेश झांकी में भीड़ और भगदड़ रोकने के लिए इस बार सड़क के केवल एक ओर मंच लगाने की अनुमति होगी

Chhattisgarh Crimesराजधानी में 27 सितंबर की रात निकलने वाली गणेश झांकी में भीड़ और भगदड़ रोकने के लिए इस बार सड़क के केवल एक ओर मंच लगाने की अनुमति होगी। दूसरा हिस्सा झांकियों के लिए खाली रखा जाएगा। मंच का आकार भी तय होगा और बड़े मंच लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

फिलहाल झांकी पुराने रूट शारदा चौक, जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, कोतवाली और सदरबाजार से निकालने की तैयारी है।

कुछ समितियों ने कोतवाली से सप्रे शाला रोड, बूढ़ातालाब होते हुए पुरानी बस्ती का वैकल्पिक रूट सुझाया है। उनका कहना है कि सदरबाजार की सड़क संकरी है और दोनों ओर दुकान-मकान होने से बढ़ती भीड़ के बीच भगदड़ का खतरा रहता है।

कुछ मकान जर्जर भी हैं। सप्रे शाला रोड अपेक्षाकृत चौड़ी है, लेकिन एक ओर तालाब होने के कारण वहां अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था करनी होगी।

Exit mobile version