
परिजनों के मुताबिक, उन्हें सोमवार दोपहर करीब 2 बजे लच्छी के आत्महत्या करने की जानकारी मिली। इसके बाद परिवार के लोग सिटी कोतवाली थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम
पुलिस ने मामले में पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रही है।