छत्तीसगढ़ की साय सरकार अपने 2 साल 9 महीने के कार्यकाल को पूरा कर चुकी

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ की साय सरकार अपने 2 साल 9 महीने के कार्यकाल को पूरा कर चुकी है। राज्य में राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच छत्तीसगढ़ में बहस की राजनीति का दौर शुरू हो गया है।

शुरुआत प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के बीच सार्वजनिक बहस से हुई। इसके बाद भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को कोल माइंस के मुद्दे पर चुनौती दी। वहीं विजय शर्मा ने बघेल को झीरम घाटी मामले पर बहस के लिए ललकारा।

अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के बीच सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था को लेकर डिबेट का नया चैलेंज सामने आया है।

15 सितंबर को रायपुर प्रेस क्लब में भूपेश बघेल और विजय शर्मा के बीच बहस हुई। दोनों नेता प्रधानमंत्री आवास योजना के आंकड़ों को लेकर करीब 80 मिनट तक आमने-सामने रहे।

बघेल ने सरकार के आंकड़ों और आवास निर्माण की स्थिति पर सवाल उठाए, जबकि विजय शर्मा ने स्वीकृति और पूरे हो चुके आवासों से जुड़े आंकड़े सामने रखे। बहस में योजना के लक्ष्य, स्वीकृति, निर्माण और पिछली सरकार के कार्यकाल को लेकर दोनों पक्षों ने अपने-अपने तर्क रखे।

Exit mobile version