मगधा यादव समाज जिला रायपुर की ओर से कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और नुआखाई भेंट-घाट समारोह का आयोजन किया गया

Chhattisgarh Crimesमगधा यादव समाज जिला रायपुर की ओर से कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और नुआखाई भेंट-घाट समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बुजुर्ग, महिलाओं और 80 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले प्रतिभावान बच्चों का सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि और सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने कहा कि, समाज की मजबूती एकता, शिक्षा और संस्कार से होती है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, रोजगार और समाजसेवा के क्षेत्र में आगे आने की अपील की।

गजानंद यादव ने कहा कि, नुआखाई भेंट-घाट आपसी प्रेम और भाईचारे का पर्व है। उन्होंने समाज के हर परिवार को संगठन से जोड़ने और जरूरतमंद परिवारों की मदद करने की बात कही। भगवान यादव ने बच्चों को संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ आधुनिक शिक्षा के लिए प्रेरित किया। ललिता यादव ने महिलाओं और युवाओं से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

नशामुक्ति को लेकर जागरूकता का संदेश

इस कार्यक्रम में कृष्ण जन्माष्टमी और नुआखाई से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने गीत-संगीत समेत कई प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल उत्सवमय हो गया। कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए।

समापन पर पुरुषोत्तम यादव ने अतिथियों और आयोजन में सहयोग करने वाले समाजबंधुओं का आभार जताया। मंच संचालन मनोज यादव ने किया। समारोह में समाज की एकता, शिक्षा, संस्कार और नशामुक्ति को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया। इस दौरान भगवान यादव, अभिमन्यु यादव, शंकर यादव और ललिता यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

Exit mobile version