
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुलिस लाइन की सरकारी बोलेरो कलेक्टर परिसर के भीतर से गुजर रही थी। इसी दौरान गाड़ी के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में इंजन से आग की लपटें निकलने लगीं और गाड़ी धू-धू कर जलने लगी।
बताया गया कि बारिश हो रही थी, इसके बावजूद आग तेजी से फैल गई। चालक ने समय पर वाहन रोककर सभी पुलिसकर्मियों को बाहर निकाल लिया।
आग की वजह स्पष्ट नहीं, तकनीकी खराबी की आशंका
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। गाड़ी में आग लगने का कारण तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है। शुरुआती जांच में इंजन में तकनीकी खराबी को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है।
कलेक्टर परिसर में कुछ देर रही अफरा-तफरी
हादसे के बाद कलेक्टर परिसर में कुछ देर के लिए हड़बड़ी का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। आग लगने की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।