
पुलिस के मुताबिक, आत्मसमर्पित नक्सलियों ने जंगल में विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखे जाने की जानकारी दी थी। इसके बाद कोंडागांव पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर संबंधित इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान बेड़मा के जंगल में माओवादियों द्वारा छिपाकर रखी गई सामग्री बरामद की गई।
■ कोडेक्स वायर और जिलेटिन रॉड समेत कई सामग्री जब्त
पुलिस ने डंप से कोडेक्स वायर, इलेक्ट्रिक वायर, जिलेटिन रॉड, बैटरी और छोटा टिफिन बम सहित करीब 36 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद की है। इसके अलावा बड़ी मात्रा में अन्य नक्सली सामग्री भी मिली है।
■ बस्तर फाइटर और BDS की संयुक्त कार्रवाई
इस कार्रवाई में कोंडागांव पुलिस के साथ बस्तर फाइटर और बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) की संयुक्त टीम शामिल रही। एसपी पंकज चंद्रा ने बरामदगी की जानकारी देते हुए इसे पुलिस की बड़ी सफलता बताया। पुलिस की ओर से इलाके में नक्सल विरोधी अभियान जारी है।