
● आदिवासी बालक आश्रम का निरीक्षण कर छात्रों से किया सीधा संवाद।
युमेन्द्र कश्यप/मैनपुर। गरियाबंद जिले में हुई मूसलाधार बारिश के बाद आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है बाढ़ आपदा की स्थिति का ग्राउंड जीरो पर जायजा लेने के लिए गरियाबंद कलेक्टर रणबीर शर्मा आज शनिवार को अचानक मैनपुर विकासखंड के विभिन्न ग्रामीण इलाकों का दौरा कर जायजा लिया।
उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों ग्रामीणों से सीधी बातचीत की और उनका हाल-चाल जाना। कलेक्टर रणबीर शर्मा दुरस्थ वनांचल दबनई, फरसरा, छिन्दौला, साल्हेभाठ, भाठीगढ़, हरदीभाठा एवं अनेक ग्रामो का अचानक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बाढ़ से हुई क्षति, जलभराव और आवागमन की समस्याओं की समीक्षा किया। उन्होंने मौके पर मौजूद एसडीएम और तहसीलदार को सख्त निर्देश दिए कि क्षेत्र में हुए फसल नुकसान, मकानों की क्षति और अन्य जन-धन के नुकसान का तत्काल आंकलन (सर्वे) किया जाए, ताकि प्रभावित ग्रामीणों को जल्द से जल्द शासन के नियमानुसार मुआवजा राशि वितरित की जा सके। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ जलभराव वाले क्षेत्रों में संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं क्षेत्र में प्रशासनिक मुस्तैदी को देखकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
आदिवासी बालक आश्रम का जायजा लेकर छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद किया – भाठीगढ़ स्थित आदिवासी बालक आश्रम का कलेक्टर ने औचक निरीक्षण किया बातचीत के दौरान कलेक्टर ने बच्चों से पढ़ाई और उनके ज्ञान को परखने के लिए कई प्रश्न पूछे छात्र-छात्राओं ने पूरी आत्मीयता और आत्मविश्वास के साथ प्रश्नों के बेहद सटीक व बेहतरीन जवाब दिए बच्चों की प्रतिभा और कुशाग्र बुद्धि से कलेक्टर काफी प्रभावित नजर आए उन्होंने न केवल बच्चों की सराहना की, बल्कि स्वयं आगे बढ़कर उनसे हाथ मिलाया और उनका उत्साहवर्धन किया।