छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुलिस ने शनिवार को अवैध तरीके से कबाड़ परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुलिस ने शनिवार को अवैध तरीके से कबाड़ परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने 6 मामलों में 129.840 टन लोहे-टीन और अन्य स्क्रैप जब्त किया है। इसकी कीमत करीब 53.60 लाख रुपए है।

पुलिस ने स्क्रैप से लदे 6 वाहन भी पकड़े हैं, जिनकी कीमत करीब 68 लाख रुपए है। इस तरह कुल 1.21 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई है। यह स्क्रैप बिना जरूरी दस्तावेजों के प्लांटों में खपाने के लिए ले जाया जा रहा था। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि 14 चक्का ट्रक में टीन, लोहे के टुकड़े, राड और वाहनों के पार्ट्स का स्क्रैप लोड कर रायगढ़ से पूंजीपथरा स्थित एक प्लांट में खपाने के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने रायगढ़ रोड स्थित स्केनिया प्लांट के पास संदिग्ध ट्रक को रोका।

ड्राइवर ने अपना नाम राकेश गिरी (32), निवासी गोसाईपुर, थाना रामपुर, जिला जौनपुर, उत्तर प्रदेश बताया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें 23.990 टन स्क्रैप मिला। इसकी कीमत करीब 8.49 लाख रुपए और ट्रक की कीमत करीब 15 लाख रुपए आंकी गई।

ड्राइवर ने बताया कि स्क्रैप सरगुजा से लोड किया गया था और इसे प्लांट में खपाने के लिए लाया जा रहा था। लेकिन वह स्क्रैप और उसे ले जाने से जुड़े जरूरी कागज नहीं दिखा सका। पुलिस ने प्लांट से भी संपर्क किया, लेकिन वहां से स्क्रैप के एंट्री पास और दूसरे जरूरी कागज नहीं मिले।

चोरी का माल होने के शक में पुलिस ने ट्रक और स्क्रैप जब्त कर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया।

नाकेबंदी कर 5 और वाहनों से 105.850 टन स्क्रैप जब्त

इसी दौरान पुलिस को दोबारा सूचना मिली कि रायगढ़ रोड और पूंजीपथरा-तमनार चौक की ओर से कई वाहनों में भारी मात्रा में लोहे-टीन का स्क्रैप लोड कर प्लांटों में खपाने के लिए ले जाया जा रहा है।

पुलिस ने तत्काल नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान 5 वाहनों को रोककर जांच की गई। इनमें टीन, लोहे के टुकड़े, राड, वाहनों के पार्ट्स और अन्य स्क्रैप लोड मिला।

Exit mobile version