
जांच में सामने आया कि शिक्षक ने शराब के नशे में बीईओ कार्यालय में हंगामा किया और सरकारी काम में बाधा डाली। अभिमन्यु मरकाम के खिलाफ कई शिकायतें थीं। वह 15 जुलाई से 7 सितंबर तक बिना छुट्टी लिए स्कूल से गायब था।
मेडिकल जांच में उसके शराब पीने की पुष्टि
7 सितम्बर की दोपहर करीब 1 बजे वह अचानक बीईओ कार्यालय कोटा पहुंचा और बीईओ से दुर्व्यवहार किया। कर्मचारियों के साथ अभद्रता और सरकारी काम में बाधा डालने पर पुलिस बुलाई गई। मेडिकल जांच में उसके शराब पीने की पुष्टि हुई।
DEO ने किया सस्पेंड
जांच में सहायक शिक्षक द्वारा कार्य के दौरान अनुशासनहीनता करना पाया गया। इसके बाद डीईओ ने अभिमन्यु मरकाम को शासकीय सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन के मामले में निलंबित कर दिया। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय तखतपुर के विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय रहेगा।