सियान सेवा सदन भिलाई में ‘मन की बात’ का वृद्धजनों संग श्रवण, फल वितरण कर सेवा संकल्प दोहराया

Chhattisgarh Crimesयुमेन्द्र कश्यप/मैनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम सियान सेवा सदन, भिलाई में आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने वृद्धजनों के साथ बैठकर कार्यक्रम का श्रवण किया।

कार्यक्रम में वृद्धजनों, वरिष्ठ नागरिकों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में सर्जिकल स्ट्राइक को याद करते हुए देश के वीर जवानों के साहस और पराक्रम को नमन किया। उन्होंने आगामी जनगणना में प्रत्येक नागरिक से सहभागी बनने की अपील की और जनगणना प्रक्रिया की जानकारी साझा की।

प्रधानमंत्री ने विश्व हिंदू परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. अशोक सिंघल की जयंती पर उनके राष्ट्र और समाज के लिए योगदान को स्मरण किया। उन्होंने सोमनाथ मंदिर के गौरव और ऐतिहासिक संघर्षों का उल्लेख करते हुए कहा कि अनेक आक्रमणों के बावजूद सोमनाथ की भव्यता आज भी कायम है। साथ ही मोढेरा सूर्य मंदिर की सांस्कृतिक विशेषताओं पर भी प्रकाश डाला।

मोदी जी ने राष्ट्र निर्माण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए देशभर में हो रहे प्रयासों की सराहना की और लोगों से प्रकृति संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने नशामुक्त युवा अभियान से जुड़े युवाओं के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवाओं की सकारात्मक ऊर्जा विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगी।

उन्होंने प्रतापगढ़ के किसानों द्वारा आंवला उत्पादन से आत्मनिर्भरता की मिसाल और ‘वोकल फॉर लोकल’ का जिक्र किया। साथ ही छत्तीसगढ़ की मुनगा (सहजन) सब्जी के पोषण लाभों का उल्लेख करते हुए कुपोषण मुक्त भारत के लिए स्थानीय खाद्य पदार्थों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

इस अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत वृद्धजनों को फल वितरित किए गए और स्वच्छ, आत्मनिर्भर, नशामुक्त एवं विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, जिला मंत्री सुरेंद्र सोनटेके, मंडल अध्यक्ष बिंद्रानवागढ़ धनराज विश्वकर्मा, सियान सेवा सदन के संचालक कोमल साहू सहित बड़ी संख्या में बुजुर्गजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version