
दुर्ग में काले कपड़े पहनकर निकली रैली में तीनों जिला अध्यक्षों के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रदर्शन के बाद ज्ञापन लौटकर कांग्रेसी लौट गए हैं। वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए।
रायगढ़ में भी कांग्रेस का प्रदर्शन खत्म हो गया। कलेक्ट्रेट से कुछ दूर पुलिस ने बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग की।
रायपुर में इससे पहले राजीव भवन में सुखदेव भगत की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। इसमें नगरीय निकाय चुनाव, जल-जंगल-जमीन, स्मार्ट मीटर और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर चर्चा हुई। स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर भी प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन की रणनीति बनाई गई है।