बैंक ग्राहकों के लिए राहत की खबर है

Chhattisgarh Crimesबैंक ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। 5 दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत कई मांगों को लेकर 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित देशव्यापी बैंक हड़ताल फिलहाल स्थगित कर दी गई है। इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविवार देर रात हुई बैठक में हड़ताल टालने पर सहमति बनी।

इसके बाद बैंक यूनियनों ने प्रस्तावित हड़ताल को फिलहाल स्थगित करने का फैसला लिया। अब सोमवार से बुधवार तक बैंक शाखाओं में सामान्य रूप से कामकाज होगा। इससे ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं के लिए किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की प्रमुख मांग सप्ताह में 5 दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और सभी शनिवार को अवकाश घोषित करने की है। रविवार देर रात हुई बैठक में इस मांग पर विचार करने के लिए कमेटी बनाने पर सहमति बनी। इसके बाद UFBU ने हड़ताल स्थगित कर दी।

Exit mobile version