
मुखबिरों से मिली सूचना के बाद वन विभाग को पता चला कि गिरवर निवासी मुकेश उर्फ मुक्कू ने प्लांटेशन से सागौन के पेड़ काटे हैं। काटी गई लकड़ियों को देवी चौरा के पास लाया गया था। सूचना की भनक लगने के बाद लकड़ियों को घास में छिपाने की कोशिश भी की गई।
मौके से सागौन की लकड़ियां जब्त
सूचना मिलने पर गौरेला वन परिक्षेत्र अधिकारी ज्योत्सना पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और सागौन की लकड़ियां जब्त कर लीं।
कटाई में शामिल लोगों की जानकारी जुटा रहा विभाग
वन विभाग अब यह पता लगा रहा है कि प्लांटेशन से कुल कितने पेड़ काटे गए हैं और इस कटाई में कौन-कौन लोग शामिल थे। मामले की जांच जारी है।