
जांच में बिना टिकट यात्रा करने वाले 105 यात्रियों से 72,930 रुपए, अनियमित टिकट के 44 मामलों में 32,070 रुपए और अधिक लगेज के 40 मामलों में 4,800 रुपए का राजस्व मिला। इसके अलावा गंदगी फैलाने के एक मामले में 1,000 रुपए और धूम्रपान के एक मामले में 2,000 रुपए जुर्माना वसूला गया।
15 टिकट चेकिंग स्टाफ ने की जांच
अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. सुस्कर विपुल विलासराव के निर्देश पर चलाया गया। इसमें सहायक वाणिज्य प्रबंधक अविनाश कुमार आनंद, मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक-टिकट चेकिंग समेत 15 टिकट चेकिंग स्टाफ और आरपीएफ के 2 कर्मचारी शामिल रहे।
रेलवे ने यात्रियों से की अपील
रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा के लिए उचित टिकट लेने और रेल परिसर में प्रवेश से पहले प्लेटफॉर्म टिकट खरीदने की अपील की है। साथ ही ट्रेन और स्टेशन परिसर को साफ रखने में सहयोग करने को कहा है। रायपुर मंडल का वाणिज्य विभाग समय-समय पर टिकट चेकिंग अभियान चलाकर यात्रियों को उचित टिकट लेने और सही कोच में यात्रा करने के लिए जागरूक करता है।