
पुलिस के अनुसार, साइबर सेल की टीम अवैध मादक पदार्थों की खरीदी-बिक्री पर लगातार नजर रख रही है। इसी दौरान चारामा क्षेत्र में हेरोइन की अवैध खरीदी-बिक्री की जानकारी मिली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वेदराज सिंह उर्फ बाली राजपूत, गौरव पटेल और दानिश अली को गिरफ्तार किया।
मोबाइल, बाइक और नकदी भी जब्त
आरोपियों के कब्जे से 1 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) कीमत 20 हजार रुपए, 4 मोबाइल फोन कीमत 36 हजार रुपए, 2 मोटरसाइकिल कीमत 1 लाख रुपए और 7 हजार रुपए नकद जब्त किए गए। जब्त सामान की कुल कीमत 1.63 लाख रुपए है।
NDPS एक्ट में मामला दर्ज
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21(क) और 29 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया। जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीदी-बिक्री के खिलाफ पुलिस और साइबर सेल की कार्रवाई लगातार जारी है।