
दरअसल, लालबहादुर नगर निवासी नीरज कुमार पटेल ने 18 सितंबर को शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि 7 लोग उनकी होटल में आए और चाकू दिखाकर 800 रुपए मांगने लगे। पैसे न देने पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और होटल में तोड़फोड़ की।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर चिचोला चौकी प्रभारी मुकेश्वर ध्रुव ने कार्रवाई की। 19 सितंबर को पुलिस ने केशव साहू, पूरन साहू, विनोद नंदेश्वर और आकाश यादव समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
फरार तीन आरोपियों में से सचिन वर्मा (23 वर्ष, इंदिरा नगर, डोंगरगढ़) को 2 अक्टूबर 2026 को पकड़ा गया। उसे अदालत में पेश कर जेल भेजा गया। कैलाश यादव और मोनु नाम के दो अन्य फरार हैं।