
अभियान में परियोजना प्रमुख विजय शंकर दुबे शामिल हुए। उन्होंने सफाई मित्रों के योगदान की सराहना करते हुए स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। इस दौरान महाप्रबंधक (मेंटेनेंस) लिंगम वेंकर रेड्डी और मानव संसाधन प्रमुख भक्त बत्सल पात्रा भी मौजूद रहे।
2 अक्टूबर तक चल रहा स्वच्छता अभियान
एनटीपीसी सीपत में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत कबाड़ से कलाकृतियां बनाने, सफाई मित्रों के लिए सम्मान शिविर और स्वास्थ्य परामर्श जैसी गतिविधियां की जा रही हैं।
इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताओं और जनभागीदारी कार्यक्रमों के जरिए स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। एनटीपीसी सीपत की इन पहलों का उद्देश्य आसपास के गांवों और मोहल्लों में स्वच्छता को बढ़ावा देना और लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित करना है।