छत्तीसगढ़ के जशपुर में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ दूसरी बड़ी कार्रवाई की है

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के जशपुर में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर जांच के दौरान पुलिस ने एक मिनी ट्रक से 6 क्विंटल 32 किलो 380 ग्राम गांजा बरामद किया। गांजा खाली बोतलों से भरी बोरियों के नीचे छिपाकर रखा गया था। जांच में 20 बोरियों से टेप से लिपटे 597 पैकेट मिले।

मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बहराइच निवासी विनोद कुमार गुप्ता (42) को गिरफ्तार किया है। वह ओडिशा से खेप लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा था। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल मिनी ट्रक, 2 मोबाइल और 3 हजार रुपए कैश जब्त किया है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 3 करोड़ 41 लाख 47 हजार रुपए आंकी गई है। मामला तपकरा थाना क्षेत्र का है।

बता दें कि 2 दिन पहले ही इसी बैरियर पर मिनी ट्रक से 440.63 किलो गांजा जब्त किया गया था, जिसे ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए ऊपर मिर्च से भरी बोरियां रखी थीं और उनके नीचे गांजे के पैकेट छिपाए थे। की कीमत करीब 2 करोड़ 20 लाख 31 हजार 500 रुपए आंकी गई थी। मामले में 2 तस्कर को अरेस्ट किया गया था।

खाली बोतलों की बोरियों के नीचे छिपाया था गांजा

दरअसल 4 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे लावाकेरा पुलिस चेकिंग बैरियर पर एंटी नारकोटिक्स टीम और तपकरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ओडिशा की ओर से आने वाले संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी।

इसी दौरान ओडिशा की ओर से आ रहे मिनी ट्रक (UP-47-AT-9839) को संदेह के आधार पर रोका गया। ट्रक के ऊपर खाली बोतलों की शीशियों से भरी बोरियां रखी थीं। पुलिस टीम ने इन बोरियों को हटाकर नीचे रखी बोरियों की जांच की तो टेप से लिपटे पैकेट मिले।

पैकेट खोलने पर उनमें गांजा मिला। जांच में कुल 20 बोरियों से 597 पैकेट मिले। इनका कुल वजन 632.380 किलो पाया गया। ड्राइवर विनोद कुमार गुप्ता से दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

Exit mobile version